Jalandhar News: जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा एक्शन में, इस थाने में मारा छापा

Daily Samvad
2 Min Read
जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा एक्शन में, इस थाने में मारा छापा
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के पुलिस कमिश्नर (Jalandhar Police Commissioner) स्वपन शर्मा (Swapan Sharma, IPS) ने आज थाना डिवीजन नंबर-1 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के एसएचओ सहित अन्य मुलाजिमों के बातचीत की। उन्होंने थाना स्तर पर कर्मचारियों और अधिकारियों के कामकाज के बारे में जाना और कई जगह सुधार करने को कहा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (Swapan Sharma, IPS) ने कहा कि शहर में अच्छी पुलिसिंग के लिए ऐसा किया जा रहा है, ताकि कर्मचारी और अधिकारी हर समय अलर्ट रहें। यह रोजाना की चेकिंग थी। जहां थाने का रिकॉर्ड चेक किया गया। थाने में कई गाड़ियां खड़ी थीं, जिनकी सफाई के आदेश मैंने दे दिए हैं।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा एक्शन में, इस थाने में मारा छापा
जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा एक्शन में, इस थाने में मारा छापा

पेंडिंग शिकायतों को लेकर थाने में चेकिंग

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (Swapan Sharma, IPS) ने कहा कि थानों में पेंडिंग शिकायतों को लेकर आज थाने में चेकिंग की गई। पेंडिंग शिकायतों के बारे में पूछा गया कि ये क्यों अभी तक सॉल्व नहीं हुई। अब ये मुहिम एक हफ्ते तक चलेगी। इस दौरान हमारा लक्ष्य है कि सारी पेंडेंसी को खत्म कर दिया जाए।

स्वपन शर्मा (Swapan Sharma, IPS) ने कहा कि पिछले माह ये पेंडेंसी करीब 2400 थी। सभी अधिकारियों ने मेहनत की और करीब 900 केसों को खत्म किया गया। जो पेंडिंग पड़े हैं, उन्हें जल्द से जल्द खत्म किया जाएगा। हर केस पर अधिकारी काम कर रहे हैं। सीपी शर्मा ने कहा कि, पेंडेंसी खत्म करने में इसलिए समय लगा, क्योंकि कुछ केस माइनर हैं। मगर जल्द उन्हें भी हल किया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *