⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 127 शब्द|📅 13 Feb 2025
डेली संवाद, चंडीगढ़। Cabinet Meeting: साल 2025 पंजाब कैबिनेट (Punjab Cabinet) की पहली बैठक मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई। यह बैठक चंडीगढ़ के सिविल सचिवालय में आयोजित की गई है।
जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए हैं। पंजाब सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट में लिए गए फैसलों की विस्तार से जानकारी दी। पंजाब कैबिनेट की बैठक में कुल 3 हजार भर्तियों को मंजूरी दी गई है।
इनमें 2 हजार पीटीआई शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में 822 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा पंजाब के अंदर एनआरआई के लिए 6 विशेष अदालतों को मंजूरी दी गई है।








