UP News: स्किमर पक्षी को बनाया गया बर्ड फेस्टिवल का मैसकट

Mansi Jaiswal
4 Min Read
Skimmer bird was made the mascot of the bird festival

डेली संवाद, लखनऊ/महाकुम्भनगर। UP News: महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में जलवायु सम्मेलन व बर्ड फेस्टिवल (Bird Festival) को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। योगी सरकार के वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग की देखरेख यह आयोजन होगा। 16 फरवरी को महाकुम्भ में ‘कुम्भ की आस्था व जलवायु परिवर्तन’ विषय पर जलवायु सम्मेलन होगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था

इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) करेंगे। सम्मेलन में धर्मगुरु, पर्यावरणविद्, अनेक सामाजिक संगठन, उद्योग व व्यापारिक जगत के साथ ही गणमान्य नागरिक भी रहेंगे। इसके अलावा संगम तट पर होने वाले बर्ड फेस्टिवल का मैसकट स्किमर पक्षी (Skimmer Bird) को बनाया गया है।

Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh

UP में हैं 1000 स्किमर पक्षी

2025 में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन महाकुम्भ में संगम तट पर किया जा रहा है। आस्था व संरक्षण के संगम की भावना से आयोजित होने वाले नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल-2025 का मैसकट स्किमर पक्षी को बनाया गया है। भारतीय स्किमर नदियों के स्वास्थ्य का संकेत देने वाला महत्वपूर्ण पक्षी है। यह पक्षी नदी, झीलों और मुहानों के किनारे बसे दलदली क्षेत्रों में पाया जाता है।

इसकी मुख्य विशेषता काले व सफेद पंखों के साथ नारंगी रंग की चोंच होती है, जिसका निचला भाग ऊपरी भाग से लंबा होता है। इससे यह पानी की सतह पर उड़ते हुए आसानी से शिकार पकड़ सकता है। इसीलिए स्थानीय भाषा में इस पक्षी को पंचीरा के नाम से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश में यह पक्षी गंगा, यमुना व चंबल नदियों के किनारे प्रजनन करता है। उत्तर प्रदेश में स्किमर पक्षी की संख्या लगभग एक हजार है।

योगी सरकार के निर्देशन में अलग-अलग स्थानों पर निरंतर हो रहा आयोजन

योगी सरकार के निर्देशन में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन निरंतर हो रहा है। हर बार यह आयोजन अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है। 2017 में दुधवा टाइगर रिजर्व पीलीभीत, 2019 में नवाबगंज पक्षी बिहार उन्नाव, 2020 में सूरसरोवर पक्षी बिहार कीठम-आगरा, 2021 में ओखला पक्षी बिहार गौतमबुद्धर नगर में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया।

कोरोना के कारण 2022 में यह आयोजन नहीं हो सका। 2023 में विजय सागर पक्षी विहार, महोबा और 2024 में यह आयोजन सूरजपुर वेटलैंड में आयोजित किया गया। इस बार यह आयोजन महाकुम्भ, प्रयागराज में होगा।

Maha Kumbh
Prayagraj

प्रयागराज के आयोजन से पहले लखनऊ में हुआ कर्टेन रेजर

महाकुम्भ प्रयागराज में जलवायु सम्मेलन व बर्ड फेस्टिवल के पहले शनिवार को लखनऊ में कर्टन रेजर इवेंट आयोजित किया गया। इस दौरान वॉकथान में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। सुबह 1090 चौराहा से नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान तक वॉकथान निकला।

आईटीबीपी बैंड ने कार्यक्रम में संगीत प्रस्तुत किया। चिड़ियाघर के सारस ऑडिटोरियम में मैस्कट व टीजर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, अपर्णा यादव, प्रदान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।

वर्जन

इस बार बर्ड फेस्टिवल का मैसकट इंडियन स्किमर है। संयोग से यह संगम में भी पाई जाती है। स्किमर के संवर्धन व संरक्षण पर सबका ध्यान आकृष्ट करने के लिए इसे बर्ड फेस्टिवल का मैसकट बनाया गया है। बर्ड फेस्टिवल की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह आयोजन अभूतपूर्व होगा।

Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
Jalandhar News: जालंधर में 4 माह से सीवर जाम, 42 परिवारों ने लगाए पोस्टर- माकन बिकाऊ है Punjab News: सीएम मान ने पंजाब में 75 साल के भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल को घेरा,... Punjab News: पंजाब पुलिस ने तेल और गैस क्षेत्र में राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्र... Jalandhar News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, जालंधर के इस अफसर को किया सस्पैंड Jalandhar News: मेयर वनीत धीर ने विपक्ष के दो पार्षदों की खोल दी पोल, कहा- सदन में इसलिए इन पार्षदों... Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने JDA के अधिकारियों के सामने शहर की डेवलपमेंट का उठाया मुदा Jalandhar News: जालंधर के बस्ती पीरदाद रोड की अवैध कालोनी पर निगम की बड़ी कार्ऱवाई, यहां मत खरीदना क... Punjab Vigilance: जूनियर इंजीनियर 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू Punjab News: भगवंत मान ने बेशर्मी से हमारे किसानों के साथ विश्वासघात किया – सरबजीत सिंह झिंजर St Soldier News: सेंट सोल्जर के छात्रों ने विश्वविद्यालय के परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया