Holiday News: 20 फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं

Muskaan Dogra
1 Min Read
Holiday News
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Holiday News: प्रयागराज (Prayagraj) महाकुंभ (Kumbh Mela) में बढ़ती भीड़ और जाम को देखते हुए प्रशासन ने 8वीं तक के सभी स्कूलों को 20 फरवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस दौरान सभी बोर्ड के स्कूल केवल ऑनलाइन मोड में ही चलेंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

पिछले एक माह से शहर के स्कूल लगातार ऑनलाइन संचालित हो रहे हैं। ट्रैफिक जाम के कारण यह फैसला लिया गया है। प्रयागराज महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं के आने से शहर में भीड़ को नियंत्रित करना एक बड़ी चुनौती बन गई है।

सुचारू यातायात प्रवाह बनाए रखने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, प्रशासन ने 8वीं कक्षा तक के स्कूलों को 20 फरवरी तक बंद रखने का फैसला किया है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण प्रयागराज में ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *