iPhone Discontinued: iPhone फैन्स को बड़ा झटका! एप्पल ने बंद किए तीन मॉडल

Muskan Dogra
1 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। iPhone Discontinued: Apple ने हाल ही में नया iPhone 16e लॉन्च किया है, लेकिन इसके साथ ही कंपनी ने एक बड़ा झटका भी दिया है। iPhone 16e Apple का एक एंट्री-लेवल iPhone है जो वर्तमान में सबसे कम कीमत वाला नया मॉडल है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

iPhone 16e 6.1 इंच OLED स्क्रीन के साथ आता है। इसके अलावा इसमें A18 बायोनिक चिपसेट है जो कंपनी का फ्लैगशिप चिपसेट है। iPhone 16e के लॉन्च के साथ ही Apple ने दो मॉडल बंद कर दिए हैं। iPhone SE (तीसरी पीढ़ी), iPhone 14 और iPhone 14 Plus को Apple की आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया गया है।

इसका मतलब है कि अब आप केवल Apple की आधिकारिक वेबसाइट से iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max, iPhone 16e (28 फरवरी के बाद), iPhone 15 और iPhone 15 Plus ही खरीद सकते हैं। हमेशा की तरह, iPhone 15 Pro मॉडल को भी iPhone 16 सीरीज के लॉन्च के बाद बंद कर दिया गया था।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar