डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 21 February 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार आज 21 फरवरी 2025 की तारीख है, दिन है शुक्रवार (Friday)। आज जानकी जयंती है। यह पर्व हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण
इस शुभ अवसर पर मां जानकी और भगवान श्रीराम की भक्ति भाव से पूजा की जा रही है। साथ ही जानकी जयंती का व्रत रखा जा रहा है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 21 February 2025)
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इस योग में भगवान श्रीराम और मां जानकी की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। आईए, पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।
सूर्योदय एवं सूर्यास्त
- सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 54 मिनट पर
- सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 16 मिनट पर

शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 13 मिनट से 06 बजकर 03 मिनट तक
- विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 14 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 13 मिनट से 06 बजकर 39 मिनट तक
- निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से रात 01 बजे तक
अशुभ समय
- राहुकाल – सुबह 11 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक
- गुलिक काल – सुबह 08 बजकर 19 मिनट से 09 बजकर 44 मिनट तक
- दिशा शूल – पश्चिम

ताराबल
अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
चन्द्रबल
वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ


