Gender Imbalance: शादी के लिए नहीं मिल रहीं लड़कियां, महिलाओं की संख्या में गिरावट

Muskaan Dogra
2 Min Read
live-in relationship
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 211 शब्द|📅 22 Feb 2025

डेली संवाद, चीन। Gender Imbalance: चीन (China) में महिलाओं की संख्या कम जाती जा रही है और पुरुषों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसके कारण लड़कों को शादी करने के लिए लड़कियां नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

चीन में महिलाओं की संख्या में गिरावट की शुरुआत लगभग दस साल पहले हुई थी और अब यह समस्या गंभीर होती जा रही है। 2020 की जनगणना और संयुक्त राष्ट्र द्वारा किए गए जनसंख्या अध्ययन से पता चलता है कि 2027 तक प्रति 100 महिलाओं पर 119 पुरुष होंगे।

असंतुलन के बढ़ने का अनुमान

यह अनुपात 23 से 37 साल के पुरुषों और 22 से 36 साल की महिलाओं के बीच होगा। इस उम्र में लगभग 80% पुरुष और महिलाएं विवाह करते हैं। इस असंतुलन के बढ़ने का अनुमान है और आने वाले दशकों में यह समस्या और बढ़ेगी।

Gender Imbalance: शादी के लिए नहीं मिल रहीं लड़कियां, महिलाओं की संख्या में गिरावट

2027 तक विवाह योग्य आयु वर्गों में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या 2 करोड़ 25 लाख अधिक होगी। यह संख्या अब तक सबसे बड़ी है, जब कोई अतिरिक्त युवा पुरुषों की संख्या की बात की जाती है। इसके अलावा 25 से 39 साल के अविवाहित पुरुषों की संख्या 2006 में 13% थी, जो बढ़कर 2022 में 30% हो गई।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *