St Soldier News: सेंट सोल्जर ने अपने 17 वें ‘फाउंडेशन डे’ पर दी शहर की संस्थायों को ‘7.5 लाख’ की चैरिटी

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 450 शब्द|📅 22 Feb 2025

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: उत्तरी भारत का सर्वश्रेठ एजुकेशनल ग्रुप “सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन” शिक्षा के साथ साथ बेसहारा, काबिल, ज़रुरतमंद बच्चों एवं बजुर्गों के हर तरह के विकास के लिए खड़ा रहा है, जो अपने ‘फाउंडेशन डे’ को हर वर्ष शहर की संस्थाओं एवं उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा, बजुर्गों को मेडिकल इलाज एवं लड़कियों की शादियों के लिए आर्थिक रूप से चैरिटी प्रदान कर मनाता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इस बार संस्थायों में अंध विद्यालय, पिंगला घर, कुष्ट आश्रम, अपाहिज आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, थैलेसीमिया (एन.जी.ओ), 13 -13 हट्टी, आखिरी उम्मीद आदि संस्थायों को 7.5 लाख की चैरिटी दी गई। फाउंडेशन डे का आयोजन सेंट सोल्जर कॉलेज कैंपस नज़दीक एन.आई.टी में करवाया गया।

St Soldier News: सेंट सोल्जर ने अपने 17 वें 'फाउंडेशन डे' पर दी शहर की संस्थायों को '7.5 लाख' की चैरिटी

जिसकी शुरुआत ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, सुनील चोपड़ा, शुष्मा हांडा, नीलम कत्याल, राजन चोपड़ा, प्रिंस चोपड़ा द्वारा ग्रुप के फाउंडर्स स्व. आर. सी चोपड़ा एवं स्व. शांता चोपड़ा की प्रतिभा को श्रद्धांजलि अर्पित कर की। प्रोग्राम में कॉलेज एम.डी प्रो.मनहर अरोड़ा एवं सभी डायरेक्टरस, प्रिंसिपल्स एवं 3000 से अधिक स्टॉफ मेंबर्स शामिल हुए।

St Soldier News: सेंट सोल्जर ने अपने 17 वें 'फाउंडेशन डे' पर दी शहर की संस्थायों को '7.5 लाख' की चैरिटी

इस मौके पर जालंधर के मशहूर आर. जे रेडियो वाला मोहित ने सभी का मनोरंजन किया और गायक करिंदे बैंड के तेजी बाजवा ने अपने गीतों से स्टाफ मेंबर्स को झुमा दिया। यही नहीं हसी का पिटारा लेकर दीपक तिल्ली ने भी अपनी प्रस्तुति कर सभी स्टाफ मेंबर्स को खूब हसाया। इस प्रोग्राम में होटल रमाडा, होटल डेज, होटल डेज इन हॉस्पिटैलिटी पार्टनर्स रहे। तत पश्चात ग्रुप द्वारा विभिन्न संस्थायों को चेक दिए गए।

St Soldier News: सेंट सोल्जर ने अपने 17 वें 'फाउंडेशन डे' पर दी शहर की संस्थायों को '7.5 लाख' की चैरिटी
St Soldier News: सेंट सोल्जर ने अपने 17 वें 'फाउंडेशन डे' पर दी शहर की संस्थायों को '7.5 लाख' की चैरिटी

फाउंडेशन डे के बारे बताते हुए ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं संगीता चोपड़ा ने इस दिन की सभी को बधाई दी और सभी स्टाफ मेंबर्स का धन्यवाद भी किया और कहा की ऐसे कर्यक्रम पुरे ग्रुप के सहयोग से संभव होता आ रहा है, क्योंकि इस डोनेशन में ग्रुप के स्टाफ मेंबर्स की एक दिन की सैलरी का हिस्सा भी है, उसका मूल कारण स्टाफ मेंबर्स के भीतर मददगार, दूसरों के प्रति प्रेम की भावना को जागरूक करना और मिलझुल कर इक्कठे बढ़ने की प्रेरणा है, क्योंकि जैसी सोच स्टाफ मेंबर्स की होगी वैसी सोच और गुण उनके छात्रों में भी आएंगे।

St Soldier News: सेंट सोल्जर ने अपने 17 वें 'फाउंडेशन डे' पर दी शहर की संस्थायों को '7.5 लाख' की चैरिटी

उन्होंने बताया की ग्रुप आज तक लगभग 1 करोड़ 50 लाख तक की राशि डोनेट कर चुका है। इसके इलावा ग्रुप की तरफ से चल रही मास्टर राजकवर चोपड़ा स्कालरशिप स्कीम के तहत ग्रुप के काबिल एवं जरुरतमंद छात्र 3 करोड़ से अधिक तक की राशी की पढ़ाई का फायदा ले रहे है। ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को अपने माता-पिता,संस्कृति, विद्या, मात्र भूमि के साथ जुड़े रहने का सन्देश दिया। कार्यक्रम की समाप्ति ग्रुप के स्टाफ सदस्यों द्वारा ग्रुप गान के साथ हुआ।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *