Daily Horoscope: व्यापार में बड़े लाभ के बन रहे चांस, स्वास्थ्य रहेगा बेहतर; पढ़ें राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 961 शब्द|📅 24 Feb 2025

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 24 February 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार आज 24 फरवरी 2025 की तारीख है, दिन है सोमवार (Monday)। 24 फरवरी का दिन सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज विजया एकादशी पर कई राशि के जातकों को शुभ कामों में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

वहीं, कई राशि के जातकों को कारोबार में दोगुना लाभ मिलेगा। ऐसे में चलिए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope) से जानते हैं। आईए पढ़ते हैं आज का दिन सभी राशियों के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में बड़े लाभ के बन रहे चांस, स्वास्थ्य रहेगा बेहतर; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में फायदा दिखाई पड़ेगा। आज आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे, जिस कारण बिगड़ा हुआ काम बन सकता है। व्यापार में बड़े लाभ के चांस बन रहे हैं। परिवार में आपके किसी निर्णय से घर के लोग प्रभावित होंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में बड़े लाभ के बन रहे चांस, स्वास्थ्य रहेगा बेहतर; पढ़ें राशिफल

आज कुछ बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं, जिससे तनाव बना रहेगा। आज आपके संपर्क के लोग आपसे धोखा कर सकते हैं। आप किसी बड़े षड्यंत्र में फंस सकते हैं। अच्छा होगा सावधान रहें। काम में किसी भी प्रकार का फेरबदल करना इस समय आपके लिए ठीक नहीं होगा। व्यापार में गिरावट की स्थिति महसूस होगी। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में बड़े लाभ के बन रहे चांस, स्वास्थ्य रहेगा बेहतर; पढ़ें राशिफल

आज वाहन संभाल कर चलाएं, नहीं तो बड़ी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आज काम में कोई गलत डिसीजन ले बैठेंगे। इस वजह से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में विरोधी बढ़ेंगे। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में बड़े लाभ के बन रहे चांस, स्वास्थ्य रहेगा बेहतर; पढ़ें राशिफल

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जिन्हें पूरा करने के लिए आप अपने सहयोगियों से मदद मांग सकते हैं। आज के दिन कोई विशेष लाभ होने वाला है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में किसी बड़े पार्टनर के साथ आपकी डील हो सकती है, जिससे आगामी समय में बड़े मुनाफे का योग बनेगा। परिवार में मांगलिक काम के योग बनेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में बड़े लाभ के बन रहे चांस, स्वास्थ्य रहेगा बेहतर; पढ़ें राशिफल

आज का दिन खुशखबरी से भरा रहेगा। यदि आपने सरकारी नौकरी के लिए कोई एग्जाम दिया है, तो आज आपको बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। इसके लिए तैयार रहिए। साथ ही आज व्यापार में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको बड़ा फायदा मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आज आपको बड़े सम्मान से सम्मानित किया जा सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में बड़े लाभ के बन रहे चांस, स्वास्थ्य रहेगा बेहतर; पढ़ें राशिफल

आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस होगी। कोई पुराना रोग फिर से उभर कर सामने आ सकता है, जिस कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में किसी अपरिचित व्यक्ति के साथ बड़ी डील करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में बड़े लाभ के बन रहे चांस, स्वास्थ्य रहेगा बेहतर; पढ़ें राशिफल

आज आपका मस्तिष्क नेगेटिव विचारों से भरा रहेगा। किसी की अच्छी बात भी आज आपको बुरी लगेगी। आज आप अपने लिए कुछ नए विवाद खड़े कर सकते हैं। यदि विवादों से बचना है, तो आज अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार में बड़े लेनदेन से बचें। साथ ही परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से दूर रहें, नहीं तो आप बड़े नुकसान में पहुंच सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में बड़े लाभ के बन रहे चांस, स्वास्थ्य रहेगा बेहतर; पढ़ें राशिफल

आज यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा लेकिन किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। व्यापार में कोई भी बड़ी डील करें, तो कागजी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। तभी कोई निर्णय लें। आज पत्नी से अपने मन की बात कहना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में बड़े लाभ के बन रहे चांस, स्वास्थ्य रहेगा बेहतर; पढ़ें राशिफल

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। अपने जीवन के लिए आज आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें घर के सभी लोग साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कुछ प्लान कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में बड़े लाभ के बन रहे चांस, स्वास्थ्य रहेगा बेहतर; पढ़ें राशिफल

आज आपके परिवार में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है, जिस कारण आप काफी परेशान दिखाई पड़ेंगे। साथ ही आप आर्थिक स्थिति से परेशान हो सकते हैं। आज आप व्यापार में कोई बड़ा उलटफेर न करें और न ही बड़े निवेश की प्लानिंग करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज परिवार के साथ अपनी पर्सनल बातें साझा न करें, नहीं तो आपके साथ बड़ा धोखा हो सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में बड़े लाभ के बन रहे चांस, स्वास्थ्य रहेगा बेहतर; पढ़ें राशिफल

आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आप अपना बना बनाया काम बिगाड़ सकते हैं। आज किसी भी प्रकार का विवाद करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। अच्छा होगा वाणी पर कंट्रोल रखें। आज अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार में सामान्य स्थिति रहेगी। परिवार में विरोध करने वाले बढ़ेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में बड़े लाभ के बन रहे चांस, स्वास्थ्य रहेगा बेहतर; पढ़ें राशिफल

आज आप अपने पर्सनल लाइफ में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिस कारण आपका परिवार और आप काफी प्रभावित होंगे। आज स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में आप किसी बड़े डील का हिस्सा बन सकते हैं, जिस कारण आय के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार में आपसी विवाद खत्म होंगे व सामंजस्य की स्थिति नजर आएगी। पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *