Punjab Weather Update: पंजाब में 2 दिन तक बारिश का अलर्ट, आज रात से बदलेगा मौसम

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) के तापमान में आज ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, आने वाले दिनों में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी की उम्मीद है। यह बदलाव न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

पिछले 24 घंटों में पंजाब में औसत अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। हालांकि, राज्य में यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा

मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब में आसमान साफ ​​रहेगा। किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। जिससे धूप निकलेगी और तापमान बढ़ेगा। मंगलवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

जिसके बाद पहाड़ी इलाकों के अलावा पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 25 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके बाद पड़ोसी राज्यों में बदलाव देखने को मिलेगा।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *