Punjab News: पंजाब पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभर रहा- तरुनप्रीत सिंह सौंद

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: वर्ष 2025 की शुरुआत होते ही पंजाब में बड़े पैमाने पर मेलों और त्योहारों के आयोजन का दौर भी शुरू हो गया है। ये मेले और त्योहार दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इस वर्ष की शुरुआत फिरोजपुर में बसंत मेला, किला रायपुर में ग्रामीण ओलंपिक और पटियाला में पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल जैसे आयोजनों से हुई।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

ये उत्सव न केवल पंजाब (Punjab) की समृद्ध विरासत और परंपराओं की झलक प्रस्तुत करते हैं, बल्कि राज्य को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करते हैं। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सक्षम नेतृत्व में पंजाब एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में अपनी पहचान पुनः स्थापित कर रहा है। राज्य की समृद्ध विरासत के संरक्षण और पर्यटन के विस्तार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के तहत कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

सिख विरासत को संरक्षित रखा जा सके

पंजाब सरकार ने फतेहगढ़ साहिब में दीवान टोडर मल के ऐतिहासिक निवास स्थल जहाज हवेली के पुनरुद्धार का कार्य शुरू कर दिया है ताकि सिख विरासत को संरक्षित रखा जा सके। दीवान टोडर मल, जिन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे—बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की शहादत के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए भूमि खरीदी थी, उनकी हवेली को इसके मूल स्वरूप में बहाल करने के लिए दीवान टोडर मल विरासती फाउंडेशन, पंजाब के अधीन कार्य किया जा रहा है।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब फार्म स्टे पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है, जिससे पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। मंत्री सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार कृषि, ग्रामीण और फार्म टूरिज्म को विकसित करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप फतेहगढ़ साहिब जिले के हंसाली गांव को सितंबर 2024 में भारत का सर्वश्रेष्ठ गांव घोषित किया गया था।

कृषि पर्यटन अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता

कृषि पर्यटन न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है बल्कि इससे किसानों की आय में भी वृद्धि होती है, जिससे पर्यटन क्षेत्र में नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। पर्यटन मंत्री सौंद ने कहा कि पंजाब में कई पवित्र स्थल, शहीदों के गांव, जल स्रोत और अनदेखे पर्यटन स्थल हैं। पंजाब सरकार ने 27 फरवरी को रूपनगर जिले के पवित्र स्थल श्री चमकौर साहिब में “दास्तान-ए-शहादत” स्मारक के सामने कश्ती (बोटिंग) और जल क्रीड़ा (वॉटर एडवेंचर) गतिविधियों की शुरुआत की है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *