डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने भले ही जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (Jalandhar Improvement Trust) के चेयरमैन पद से जगतार सिंह संघेड़ा (Jagtar Singh Sanghera) को हटा दिया है, लेकिन संघेड़ा से चेयरमैन की कुर्सी का मोह नहीं छूट पा रहा है। शुक्रवार को जगतार सिंह संघेड़ा ट्रस्ट दफ्तर पहुंचे, कामकाज किया और फिर चले गए।
यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण
आपको बता दें कि जगतार सिंह संघेड़ा (Jagtar Singh Sanghera) को हटाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने तेज तर्रार महिला नेत्री राजविंदर कौर थिएड़ा को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (Jalandhar Improvement Trust) का चेयरमैन नियुक्त किया है। राजविंदर कौर थिएड़ा की नियुक्ति के बाद भी जगतार सिंह संघेड़ा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में कामकाज कर रहे हैं।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में करोड़ों रुपए का घपला
जगतार सिंह संघेड़ा ने चेयरमैन रहते एक साथ अधिकारियों और नेताओं के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी। संघेड़ा का आरोप है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में करोड़ों रुपए का घपला हुआ है। हालांकि विजीलैंस और सरकार की जांच में अभी तक ऐसा कुछ सामने नहीं आया है।


