Encounter In Punjab: पंजाब में पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां

Muskaan Dogra
1 Min Read
Encounter
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 185 शब्द|📅 03 Mar 2025

डेली संवाद, अमृतसर। Encounter In Punjab: पंजाब (Punjab) में इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस चार अलग-अलग आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे आरोपी 22 वर्षीय साहिल को गिरफ्तार करने गई थी।

गैंगस्टर साहिल के पैर में लगी गोली

पुलिस को देखते ही वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में एक गैंगस्टर साहिल के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

Encounter In Punjab: पंजाब में पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, साहिल फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित फैजपुरा इलाके का रहने वाला है। वह चार अलग-अलग मामलों में नामजद है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *