डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। आज जालंधर (Jalandhar) में प्रेस कांफ्रेस करते हुए सांसद चन्नी ने कहा कि शराबियों से एक बच्चा नहीं संभलता, वो पंजाब कैसे संभालेंगे। राज्य को चलाने के लिए खुद की विल पावर चाहिए, जोकि आम आदमी पार्टी के पास नहीं है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण
सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने शहर में पानी की समस्या सहित लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। जालंधर (Jalandhar) में दिशा कमेटी की मीटिंग के बाद पूर्व सीएम चन्नी ने उक्त प्रेसवार्ता की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि जालंधर के कई विभागों के अधिकारियों के साथ उनकी ये बैठक हुई और शहर के कई मुद्दों पर उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा की।

CM किसानों से लड़ रहे हैं
सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री का काम होता है, झगड़ा खत्म करना और किसानों का मसला हल करना। मगर मुख्यमंत्री ने खुद ही किसानों के साथ लड़ाई कर ली। ऐसे में कैसे सरकार चलाई जाएगी। चन्नी ने आरोप लगाया कि मेरे साथ दीपक आए हैं, उनकी किसी के साथ बहस हुई थी।
मगर उन पर बहस करने के बाद ही हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर दिया गया। ये एफआईआर राजनीतिक दबाव के चलते की गई है। पुलिस द्वारा झूठे केस बना कर विरोधी पार्टी के लोगों को फंसाया जाता है।

सीएम की शह पर हो रही माइनिंग
चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा- पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो चुका है। मुझे खुद को फिरौती के लिए कॉल आ चुका है। हमारे बच्चे नशों के साथ मर रहे हैं। मगर पंजाब के सीएम इस पर कोई बात नहीं कर रहे हैं। पंजाब में सीएम भगवंत सिंह मान की शह पर अवैध रूप से माइनिंग हो रही है।
किसी भी जगह पर माइनिंग का ठेका नहीं दिया गया है। ये सब कुछ सीएम मान के शह पर हो रहा है। इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। इस आम आदमी पार्टी की सरकार और पुलिस एक साथ मिलकर विरोधी पार्टी के लोगों को टारगेट कर रहे हैं।

राजस्व के लिए कोई प्लानिंग नहीं
जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आगे कहा- आम आदमी पार्टी के नेता धक्केशाही करके नगर निगम में अपना मेयर बना लिया। आदमपुर में आज किसी तरह कोई सड़क नहीं बनी हुई है। शहर का भी यही हाल है।
सरकार को सही ढंग से चलाने का तरीका ही नहीं है। जिससे सरकार पंजाब की राजस्व स्थिति को ठीक कर सके। सरकार के पास इस पर कोई प्लानिंग नहीं है। शाम चार बजते ही शराब शुरू हो जाती है, काम किस वक्त होगा।
अधिकारियों के दिए आदेश
इससे पहले सांसद चन्नी ने अधिकारियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एंव प्रोग्रामों को और अधिक गंभीरता के साथ जमीनी स्तर तक ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को जरूरतमंद एंव योग्य लोगों तक पहुंचाने में कोई कमी न छोड़ी जाए।

चन्नी ने अधिकारियों को पूरे हो चुके कार्यों के उपयोग प्रमाण पत्र 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के लिए भी कहा, ताकि एम.पी. लैड योजना के तहत और अधिक फंड जारी की जा सके। एम.पी. लैड योजना एवं अन्य योजनाओं के तहत चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि चल रहे कार्यों की गति को और तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
मनरेगा योजना के तहत 100 दिन का रोजगार
लोकसभा सदस्य ने मनरेगा योजना के तहत 100 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाने पर जोर दिया, ताकि इस योजना का उद्देश्य पूरा हो सके। उन्होंने पीएम ग्राम सड़क योजना, पीएम आवास योजना, आदर्श ग्राम योजना आदि की भी समीक्षा की।
लोकसभा सदस्य ने विभागीय अधिकारियों को चल रही परियोजनाओं की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए।


