Weather Punjab: पंजाब में गर्मी शुरु, 2 दिन बाद बारिश के आसार, जाने मौसम का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Punjab Update: पंजाब (Punjab) में गर्मी शुरू हो गई है। पंजाब के कई शहरों का तापमान लगातार बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में अधिकतर शहरों का तापमान 30 डिग्री को पार कर जाएगा। जबकि 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे हल्की राहत मिलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले 3 दिनों में तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले तीन दिनों से पंजाब (Punjab) में रोजाना धूप खिल रही है। वहीं आने वाले 4 दिनों में भी धूप खिलने के आसार हैं। जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

राज्य में अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 31.1 डिग्री सेल्सियस और अबोहर में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

12 मार्च से बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में ज्यादा रहेगा। वहां बर्फबारी हो सकती है और बारिश के भी आसार हैं।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

इन पश्चिमी विक्षोभों का असर 12 मार्च से पंजाब के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। अनुमान है कि 12 और 13 मार्च को पंजाब के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इन दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

पंजाब के शहरों का तापमान

  • अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। जिसके बाद तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 10 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।
  • जालंधर- आसमान साफ रहेगा। जिसके बाद तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 9 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।
  • लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। जिसके बाद तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 12 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है।
  • पटियाला- आसमान साफ रहेगा। जिसके बाद तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 10 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।
  • मोहाली- आसमान साफ रहेगा। जिसके बाद तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 13 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *