Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए पंजाब की विभिन्न टीमों के ट्रायल 13 अप्रैल को

Mansi Jaiswal
1 Min Read
Volleyball gam

डेली संवाद, चंडीगढ़। Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए पंजाब की विभिन्न टीमों के ट्रायल 13 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल्स (Trials) में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 जनवरी 2007 या इसके बाद की होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

खेल विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games) बिहार में 4 मई से 15 मई तक आयोजित किए जा रहे हैं।

ट्रायल 13 अप्रैल को

इन खेलों के संबंध में पंजाब की बास्केटबॉल (लड़कियाँ) टीम के चयन के लिए ट्रायल गुरु नानक स्टेडियम, लुधियाना में, हॉकी (लड़के और लड़कियाँ) के लिए ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम, जालंधर में, खो-खो (लड़के और लड़कियाँ) के लिए पोलो ग्राउंड, पटियाला में, वॉलीबॉल (लड़के) के लिए पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, सेक्टर 63, मोहाली में तथा कबड्डी (लड़कियाँ) टीम के चयन के लिए ट्रायल पोलो ग्राउंड, पटियाला में लिए जाएंगे। ट्रायल 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे शुरू होंगे।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *