Goa Temple Stampede: मंदिर में भगदड़, 7 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल, चारों तरफ मची चीख पुकार

Daily Samvad
2 Min Read
Goa Shirgao Shri Lairai Jatra Stampede

डेली संवाद, गोवा। Goa Temple Stampede: गोवा से बड़ी दुखद खबर है। गोवा के श्रीगाओ में लैराई देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 7 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए। उत्तरी गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने ये जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने कॉलेज ट्रांसफर के नियम बदले, छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

घटना की सूचना मिलते ही गोवा (Goa) के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। घटनास्थल से अभी भी लगातार एंबुलेंस से घायलों को हॉस्पिटल लाया जा रहा है।

Goa Shirgao Shri Lairai Jatra Stampede
Goa Shirgao Shri Lairai Jatra Stampede

क्राउड मैनेजमेंट के पर्याप्त इंतजाम नहीं

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जात्रा में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए थे। तभी भीड़ के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जिसके बाद भगदड़ मच गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्राउड मैनेजमेंट के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से हादसा हुआ।

Goa Shirgao Shri Lairai Jatra Stampede
Goa Shirgao Shri Lairai Jatra Stampede

श्री लैराई जात्रा में हादसा

श्री लैराई जात्रा नॉर्थ गोवा के बिचोलिम तालुका के शिरगांव गांव में आयोजित होने वाला एक प्रमुख हिंदू धार्मिक उत्सव है, जो देवी लैराई को समर्पित है। जात्रा हर साल अप्रैल या मई में होती है।

Goa Shirgao Shri Lairai Jatra Stampede
Goa Shirgao Shri Lairai Jatra Stampede

इसमें गोवा, महाराष्ट्र, और कर्नाटक से हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं। जात्रा 2 मई की शाम से 3 मई की सुबह तक आयोजित की गई थी। इसी दौरान हादसा हुआ।

Goa Shirgao Shri Lairai Jatra Stampede
Goa Shirgao Shri Lairai Jatra Stampede



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar