Jalandhar News: जालंधर से जासूसी के शक में व्यक्ति गिरफ्तार, गुजरात पुलिस ने Raid कर पकड़ा

Muskan Dogra
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में गुजरात पुलिस ने रेड कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के भार्गव कैंप एरिया से गुजरात पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिससे चार मोबाइल और तीन सिमकार्ड बरामद किए हैं। आरोपी के फोन से भारत-पाकिस्तान युद्ध के कई संदिग्ध वीडियो और न्यूज के लिंक और फोन नंबर मिले हैं।

साइबर फ्रॉड के केस में गिरफ्तार

वहीं पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी को साइबर फ्रॉड के केस में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक संदिग्ध ऐप के जरिए ये ठगी का काम करता था। आरोपी को गुजरात की गांधी नगर की पुलिस अपने साथ लेकर गई है।

कई संदिग्ध वीडियो और फोटो बरामद

आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले मोहम्मद मुर्तजा अली के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उक्त आरोपी से बरामद फोन में से कई संदिग्ध वीडियो और फोटो बरामद किए हैं। पाकिस्तान भारत युद्ध से जुड़े हैं।

जानकारी मुताबिक अली ने हाल ही में गांधी नगर में 25 मरले का प्लाट खरीदा था। जिस पर वह 1.5 करोड़ रुपए खर्च कर आलीशान मकान बनवा रहा था। पुलिस ने जब उसके बैंक खाते की जांच की तो एक महीने में 40 लाख रुपए का लेन-देन सामने आए। जिसे लेकर जांच की जा रही है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *