Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Jalandhar News: जालंधर में सेना की वर्दी में दिखे 4 संदिग्ध, मंदिर के पुजारी से मांगा खाना, फोन करते देख भागे, पुलिस ने शुरू की जांच

    Jalandhar News: जालंधर में सेना की वर्दी में दिखे 4 संदिग्ध, मंदिर के पुजारी से मांगा खाना, फोन करते देख भागे, पुलिस ने शुरू की जांच

    Daily SamvadBy Daily Samvad11 May, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Jalandhar News: जालंधर में सेना की वर्दी में दिखे 4 संदिग्ध, मंदिर के पुजारी से मांगा खाना, फोन करते देख भागे, पुलिस ने शुरू की जांच
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में भारतीय सेना (Indian Army) की वर्दी में संदिग्ध लोग देखे गए हैं। बताया जा रहा है इनकी गिनती चार है। चारों लोग मंदिर के बाहर पहुंचे और गेट खटखटाया। जब पुजारी गेट पर आए तो उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा। इसके बाद उन्होंने खाने का इंतजाम करने की बात कही। पुजारी फोन कर खाना मंगाने लगे तो चारों वहां से फरार हो गए।

    यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

    पुजारी को शक हुआ कि ये संदिग्ध लोग हैं, जिससे पुजारी शिवम ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और CCTV फुटेज भी खंगाले, लेकिन चारों लोगों का कुछ पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

    मंदिर के बाहर एकजुट हुए लोग
    मंदिर के बाहर एकजुट हुए लोग

    थ्री स्टार कॉलोनी के मंदिर में दिखे संदिग्ध

    जालंधर (Jalandhar) शहर की थ्री स्टार कॉलोनी में स्थित मंदिर के पुजारी शिवम ने बताया कि शनिवार रात साढ़े 11 बजे मैं सोने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान 4 संदिग्ध लोगों ने बाहर से आवाज लगाई। मैं बाहर आया तो उन्होंने सेना की वर्दी पहनी हुई थी। उनके पास हथियार भी थे। अंदर से ही टॉर्च मारकर देखा तो सेना की वर्दी में 2 संदिग्ध गेट के पास खड़े दिखे। 2 बाइक पर बैठे हुए थे।

    पुजारी शिवम ने आगे कहा, उनकी वर्दी पर इंडियन आर्मी लिखा हुआ था। 2 लोगों ने मुझसे पानी मांगा और कहने लगे कि आप हमारी रोटी का इंतजाम करवा दो। उस समय मंदिर में मैं अकेला था। मैंने उनसे कहा कि कॉल करके मंगवा देता हूं। ये सुनने के बाद चारों वहां से भाग गए। इसके बाद मैंने मंदिर कमेटी और पुलिस को इसकी सूचना दी।

    मंदिर का पुजारी शिवम
    मंदिर का पुजारी शिवम

    पुलिस की जांच में कुछ नहीं मिला

    इस घटना की सूचना मिलते ही PCR टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने उस रास्ते पर जांच की, जहां से चारों संदिग्ध भागे थे। मगर, घंटों की जांच के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाल कर संदिग्धों की जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन यहां से भी कोई सुराग नहीं लगा।

    मामला संदिग्ध है

    उधर, DCP मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि कोई भी ऐसी मूवमेंट फिलहाल सामने नहीं आई है। सारा मामला संदिग्ध लग रहा है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।



















    No related posts.

    Army Uniform Breaking News Hindi News Jalandhar News Latest News News Update Punjab News Suspects in Jalandhar
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स की विभिन्न शाखायों ने मनाया मातृ दिवस
    Next Article Punjab News: पंजाब भर में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोलने को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, पढ़ें
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Blast in Punjab: “पैसे दो वरना मौत तय”- धमकी के बाद कांग्रेस नेता के घर पर धमाका, इलाके में फैली दहशत

    10 May, 2026

    UP Cabinet Expansion: योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 6 नए चेहरे शामिल, डेली संवाद पर पढ़िए नए मंत्रियों का पूरा परिचय

    10 May, 2026

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    10 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    By Mansi Jaiswal10 May, 20260

    Punjab News: कांग्रेस के काउंसलर और कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    Punjab News: स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

    Punjab News: AAP विधायक से बहस पड़ी भारी, ASI पर गिरी सस्पेंशन की गाज; जाने पूरा मामला

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने किडनी स्टोन और शुगर से जूझ रही महिला को दी बड़ी राहत

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.