डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में मान सरकार ने एस.सी. (SC) परिवारों के लिए बड़ा कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल
बता दे कि पंजाब सीएम भगवंत मान की अगुआई में कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला लिया है। आज एससी परिवारों का कर्ज माफ करने का फैसल लिया है। सीएम ने कहा कि हजारों परिवारों के लिए राहत का दिन है।
31 मार्च 2020 तक का कर्ज माफ
बजट में जो फाइनेंस मंत्री ने वादा किया था। उस पर कैबिनेट की मोहर लगी है। बताया जा रहा है कि 68 करोड़ का कर्ज एससी परिवारों पर बकाया था। 31 मार्च 2020 तक का कर्ज माफ कर दिया गया है।
4727 परिवारों को होगा फायदा
सीएम ने कहा कि इन लोगों ने छोटे-मोटे कारोबार शुरू करने के लिए कर्ज लिया था लेकिन पारिवारिक मजबूरियों के कारण ये लोग कर्ज नहीं चुका पाए। पी.एस.सी.एफ.सी. के कर्ज माफ कर दिए गए हैं और इससे कुल 4727 परिवारों को फायदा होगा।






