Rahul Gandhi: राहुल गांधी बोले- ट्रम्प का फोन आया, नरेंदर तुरंत सरेंडर हो गए

Daily Samvad
3 Min Read
Rahul Gandhi in MP

डेली संवाद, भोपाल। Rahul Gandhi: कांग्रेस (Congress) के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज भोपाल (Bhopal) में भाजपा (BJP) और केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पर जमकर तंज कसा। राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर बड़ा बयान दिया। राहुल गांधी ने कहा- ट्रम्प (Donald Trump) का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत सरेंडर हो गए।

BJP और RSS हमेशा झुकते हैं

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में बोलते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का कैरेक्टर रहा है। भाजपा और आरएसएस हमेशा झुकते हैं। भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां सुपर पावर से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं हैं।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi- भोपाल में नेताओं से मिलते राहुल गांधी

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि दी। इस दाैरान वे जूते पहने हुए थे। इस पर एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि देते हुए जूते नहीं उतारे। ये हमारी संस्कृति के विरुद्ध है। उनको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

Congress Logo
Congress Logo

संगठन सृजन अभियान शुरू

राहुल गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की। प्रदेश में यह अभियान 10 जून से 30 जून तक चलेगा। राहुल ने 6 घंटे में चार अलग-अलग बैठकें कीं। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा, “तीन तरह के घोड़े होते हैं।

राहुल बोले- पहला रेस वाला, दूसरा बारात वाला और तीसरा लंगड़ा घोड़ा होता है। रेस वाला घोड़ा दौड़कर आगे बढ़ जाता है। बारात वाला घोड़ा, बारात तक ही चल पाता है। तीसरा घोड़ा लंगड़ा होता है जो किसी काम का नहीं होता। हमें रेस वाला घोड़ा बनना है। दौड़कर आगे जाना है।

rahul-gandhi
Rahul Gandhi

दो हिंदुस्तान बन रहे हैं

राहुल गांधी ने कहा कि देश में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आबादी करीब 90% है, लेकिन इनकी भागीदारी ही नहीं है। देश में कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों को ही सारा पैसा दिया जाता है।

आज दो हिंदुस्तान बन रहे हैं- एक 90% का हिंदुस्तान और दूसरा कुछ चुने हुए लोगों का हिंदुस्तान। ऐसे में हम सुपर पावर बनने की चाहे कितनी भी बात कर लें, लेकिन ये तभी संभव है जब हिंदुस्तान अपनी पूरी शक्ति का उपयोग करे।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *