Canada News: जालंधर का कुख्यात हत्यारा Canada में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
BIG NEWS Daily Samvad
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा/जालंधर। Canada News: NCP Leader Baba Siddiqui Murder Case Mastermind Zeeshan Akhtar Alias Jassy Arrested Canada- महाराष्ट्र में नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड पंजाब के जालंधर (Jalandhar) का जीशान अख्तर उर्फ ​​जस्सी पुरेवाल को कनाडा (Canada) की सरी पुलिस (Surrey Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गिरफ्तारी किस केस में हुई है।

सलमान खान के करीबी थे बाबा सिद्दीकी

आपको बता दें कि 12 अक्टूबर 2024 की रात को मुंबई में बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली थी। गैंग ने दावा किया था कि बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड स्टार सलमान खान के करीबियों में था। इसी वजह से उसे मारा। लॉरेंस गैंग की सलमान खान से पुरानी दुश्मनी है।

NCP Leader Baba Siddiqui Murder Case Mastermind Zeeshan Akhtar Alias Jassy Arrested Canada
NCP Leader Baba Siddiqui Murder Case Mastermind Zeeshan Akhtar Alias Jassy Arrested Canada

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल

पुलिस जांच में सामने आया था कि सिद्दीकी की हत्या का मास्टरमाइंड जालंधर का रहने वाला जीशान अख्तर है। हत्या के बाद वह विदेश भाग गया था। तब दावा किया गया था कि उसे भगाने में पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी ने मदद की थी। हाल ही में लॉरेंस गैंग ने जीशान से पल्ला झाड़ते हुए उसे मारने की धमकी दी थी।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *