Daily Horoscope: स्वास्थ्य में आप गिरावट करेंगे महसूस, कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं; पढ़ें राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Monday Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 09 June 2025: आज 09 जून 2025 की तारीख है, सोमवार (Monday) का दिन है। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, राशिफल में आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है, वहीं कुछ जातक स्वास्थ्य समस्याओं से घिरे रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में बड़े स्तर पर हो रही GST बोगस बिलिंग, CA गुरसेवक की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ऐसे में चलिए पढ़ते हैं दैनिक राशिफल (Today Rashifal in Hindi) और जानते हैं कि आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन (Daily Horoscope)?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: स्वास्थ्य में आप गिरावट करेंगे महसूस, कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा होगा, स्वास्थ्य को लेकर खुद परेशान हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी, व्यवसाय आदि के काम में रुकावट आएगी। किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार न दें। परिवार में आप सभी के साथ कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कुछ बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: स्वास्थ्य में आप गिरावट करेंगे महसूस, कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें, न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में मतभेद हो सकते हैं और किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: स्वास्थ्य में आप गिरावट करेंगे महसूस, कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य को लेकर परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी। आप अत्यधिक कार्य के कारण शारीरिक थकावट व मानसिक चिंता से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में घाटा लग सकता है, कोई नया कार्य शुरू न करें। परिवार में पार्टनर से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी कार्य विशेष के लिए आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: स्वास्थ्य में आप गिरावट करेंगे महसूस, कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा व कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: स्वास्थ्य में आप गिरावट करेंगे महसूस, कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं; पढ़ें राशिफल

आज आप मानसिक रूप से उलझे रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में परेशानी बढ़ सकती है, लेकिन आप अपने कुशलता से उसे हल करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ा और नया निवेश आप कर सकते हैं। परिवार में कोई सुखद समाचार मिलेगा, मतभेद दूर होकर आपसी प्रेम दिखाई पड़ेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: स्वास्थ्य में आप गिरावट करेंगे महसूस, कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं; पढ़ें राशिफल

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर आज आपको मिल सकती है, जिससे आपका व्यापार लाभान्वित होगा। परिवार में पुराना कोई विवाद खत्म होने से शानदार माहौल रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: स्वास्थ्य में आप गिरावट करेंगे महसूस, कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं; पढ़ें राशिफल

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी। साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल खराब होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: स्वास्थ्य में आप गिरावट करेंगे महसूस, कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं; पढ़ें राशिफल

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज न करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: स्वास्थ्य में आप गिरावट करेंगे महसूस, कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं; पढ़ें राशिफल

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: स्वास्थ्य में आप गिरावट करेंगे महसूस, कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज न लें, नया कार्य शुरू न करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: स्वास्थ्य में आप गिरावट करेंगे महसूस, कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, सोचेंगे कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार में सभी आपका सम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: स्वास्थ्य में आप गिरावट करेंगे महसूस, कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, तो उसमें अवरोध होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। परिवार में पत्नी का विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *