डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम की नालायकी के कारण शहर के हिस्सों में मानसून से पहले ही सिवरेज ओवरफ्लो हो गया है। नाराज लोगों ने मेयर के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी कर रहे हैं। जालंधर के कई इलाकों में सीवेरज का गंदा पानी सड़को और गलियों में ऊपर आ रहा है।
लोगों ने प्रदर्शन किया
जालंधर (Jalandhar) के भारत नगर (Bharat Nagar) मेन मार्केट में आज पूर्वांचल विकास महासभा के चेयरमैन और कांग्रेस के जिला उप प्रधान दीनानाथ ने और बाकि लोगों ने प्रदर्शन किया।
मोहल्ले के लोगों और दुकानदार पिछले 15 दिनों से इस सीवेरज के गंदे पानी को लेकर परेशान है। इलाकों में एकता नगर, सतनाम नगर, भारत नगर, गुरु नानक पूरा वेस्ट, कमल विहार और सूर्य एन्क्लेव शामिल है। जिला उप प्रधान ने सरकार से ये मांग करते हुए कहा की यह गन्दा पानी लोगों को बीमार कर रहा है।
उन्होंने कहा की इनकी समस्या पर गौर किया जाए। हमारे इलाके को साफ-सुथरा और सूंदर बनाया जाए। मौजूद लोगों ने कहा की अगर समस्या का हल जल्दी नहीं किया गया को तो हम सब भूख हड़ताल और धरना देंगे।