Raja Raghuvanshi Murder Case: बेवफा सोनम का कबूलनामा- ‘हां मैंने ही अपने पति राजा को मारा’

Daily Samvad
3 Min Read
Sonam Raghuvanshi
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) का मर्डर करवाने वाली उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) का बड़ा कबूलनामा सामने आया है। सदर पुलिस स्टेशन में एसआईटी की पूछताछ के दौरान सोनम रघुवंशी ने राजा रघुवंशी की हत्या में अपनी संलिप्तता कबूल की। ​​अधिकारियों ने महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत करने के बाद उससे पूछताछ की।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) ने सुनियोजित अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की है। सोनम ने मेघालय पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यह कबूल किया कि उसने ही पति राजा को मरवाया था। बता दें कि राजा रघुवंशी हत्याकांड से पर्दा उठाने के लिए मेघालय पुलिस ने इस जांच को ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम दिया गया था। पुलिस ने बताया कि सोनम ही राजा को मारने के लिए हनीमून के बहाने ही शिलांग ले गई थी।

Sonam Raghuvanshi and Raj Kushwaha
Sonam Raghuvanshi and Raj Kushwaha

सोनम ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

मेघालय पुलिस (Meghalaya Police) के अनुसार, इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) की पत्नी सोनम (Sonam Raghuvanshi) (25) अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश में कथित रूप से शामिल थी। दोनों ने योजना को अंजाम देने के लिए तीन हत्यारों को काम पर रखा था।

हनीमून के बहाने हत्या

राजा रघुवंशी (29) और उनकी पत्नी सोनम की शादी 11 मई को यहीं हुई थी। वे 23 मई को मेघालय में अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। राजा रघुवंशी का शव 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास (गहरी खाई) में मिला था।

Sonam Raghuvanshi
Sonam Raghuvanshi

सोनम की गिरफ्तारी

सोनम और उसके साथियों को हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था। वहीं, राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने मेघालय सरकार से माफी मांगी और कहा कि इस हत्याकांड की वजह से मेघालय की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने मेघालय सरकार को उनके समर्थन में खड़े होने के लिए धन्यवाद भी दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *