Punjab News: माई भागो इंस्टीट्यूट की 3 कैडेट भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त कीं

Daily Samvad
3 Min Read
3 cadets of Mai Bhago Institute commissioned as Flying Officers in Indian Air Force

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: अपनी शानदार उपलब्धियों को जारी रखते हुए, पंजाब सरकार के माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए.एफ.पी.आई.) फॉर गर्ल्स, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) की तीन पूर्व कैडेट – हरनूर सिंह, कृति एस बिष्ट और अलीशा – को आज एयर फोर्स एकेडमी, डुंडीगल (हैदराबाद) से सफलतापूर्वक पास आउट होने पर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ है।

Indian Air Force
Indian Air Force

फ्लाइट कंट्रोलर के रूप में कमीशन मिला

उन्हें एक प्रभावशाली पासिंग आउट परेड में कमीशन दिया गया, जिसका निरीक्षण वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम. द्वारा किया गया। यह उल्लेखनीय है कि फ्लाइंग ऑफिसर हरनूर सिंह और अलीशा को शिक्षा शाखा में कमीशन मिला है, जबकि फ्लाइंग ऑफिसर कृति एस बिष्ट को वायु सेना की प्रशासन शाखा में फ्लाइट कंट्रोलर के रूप में कमीशन मिला है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

फ्लाइंग ऑफिसर हरनूर सिंह पठानकोट के रहने वाले श्री विक्रम सिंह बैंस की बेटी हैं, जो एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। फ्लाइंग ऑफिसर कृति एस. बिष्ट के पिता श्री शक्ति शरण सिंह पी.ए.सी.एल., नंगल में वरिष्ठ इंजीनियर हैं। फ्लाइंग ऑफिसर अलीशा के पिता श्री सुनील दत्त, जो जालंधर से संबंध रखते हैं, एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं।

इन महिला कैडेटों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए, पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने कहा कि उनकी सफलता पंजाब की अन्य बेटियों को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

aman arora
aman arora

उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार उन लड़कियों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है जो रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी के रूप में शामिल होने का लक्ष्य रखती हैं। यह उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने जुलाई, 2023 में माई भागो इंस्टीट्यूट में लड़कियों के लिए एन.डी.ए. प्रिपरेटरी विंग भी स्थापित किया था, जिसका दूसरा बैच इस समय प्रशिक्षण ले रहा है।

माई भागो इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, ए.वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने इन तीनों कैडेटों को फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार के सशस्त्र बलों में अधिक लड़कियों को शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों को और बढ़ावा देगी। उन्होंने भारतीय वायु सेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में शामिल होने वाली कैडेटों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *