South Africa: साउथ अफ्रीका पहली बार बना वर्ल्ड चैंपियन, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

Daily Samvad
2 Min Read
South Africa 65 Runs Away From Winning The WTC Final Vs Australia
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। South Africa 65 Runs Away From Winning The WTC Final Vs Australia: साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) जीत ली है। टीम ने शनिवार को डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बना है। इतना ही नहीं, टीम ने 27 साल के बाद कोई ICC टूर्नामेंट जीता है। टीम ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

ऐडन मार्करम प्लेयर ऑफ द मैच रहे

लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में मैच के चौथे दिन लंच से पहले साउथ अफ्रीका ने 282 रन का टारगेट 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऐडन मार्करम ने 136 रन बनाए, जबकि टेम्बा बावुमा ने 66 रन की पारी खेली।

South Africa 65 Runs Away From Winning The WTC Final Vs Australia
South Africa 65 Runs Away From Winning The WTC Final Vs Australia

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

काइल वेरियन ने 84वें ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ सिंगल लिया और अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। वे 4 रन बनाकर डेविड बेडिंघम (21 रन) के साथ नॉटआउट रहे। ऐडन मार्करम प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

282 रन का टारगेट

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 218 रन बनाते हुए साउथ अफ्रीका को 282 रन का टारगेट दिया था। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 212 और साउथ अफ्रीका ने 138 रन बनाए। यहां कंगारू टीम को 74 रन की बढ़त मिली थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *