डेली संवाद, नई दिल्ली। Air India Flight: आए दिन एअर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में तकनीकी खराबियों को लेकर खबरें सामने आ रही है। एक बार फिर एअर इंडिया की फ्लाइट में गड़बड़ी देखने को मिली है।
फ्लाइट की लैंडिंग
मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक बार फिर यात्रियों के लिए मुसीबत बनने वाला था, लेकिन पायलट ने पहले ही खतरे को भांप लिया और फ्लाइट की लैंडिंग करवा दी।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
बताया जा रहा है कि हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का संदेह होने के कारण वापस हांगकांग लौटना पड़ा। ये प्लेन भी बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान है।