Model Sheetal Murder: कमल कौर भाभी के बाद एक और मॉडल की मिली लाश, 2 दिन से थी लापता

Muskaan Dogra
2 Min Read
Model Sheetal Found Dead
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पानीपत। Model Sheetal Murder: हरियाणवी मॉडल शीतल की लाश नहर में मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मॉडल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को नहर में फेंक दिया गया।

घर से एल्बम की शूटिंग के लिए निकली

मिली जानकारी के मुताबिक मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी 2 दिन पहले पानीपत (Panipat) स्थित अपने घर से एल्बम की शूटिंग के लिए निकली थी। इसके बाद सोमवार शीतल की लाश सोनीपत में खरखौदा की रिलायंस नहर से मिली।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

उसके हाथ और छाती पर बने टैटू से पहचान हुई है। वहीं शीतल की बहन नेहा ने कहा कि शनिवार (14 जून) को उसने वीडियो कॉल की थी। जिसमें शीतल ने कहा कि उसका बॉयफ्रेंड उसे पीट रहा है। वह उसे जबरन साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है।

बॉयफ्रेंड की कार पैरलल नहर में पड़ी मिली

इसके बाद कॉल कट गई। वहीं आरोपी बॉयफ्रेंड की कार भी रविवार सुबह दिल्ली पैरलल नहर में पड़ी मिली थी। जिसमें से युवक को लोगों ने निकाल लिया, लेकिन मॉडल गायब थी। जिसके बाद बहन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

Model Sheetal Found Dead

नेहा ने बताया कि शीतल उसके ही साथ रहती थी। वह हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल का काम करती थी। 14 जून को गांव अहर में शूटिंग के लिए गई थी। जहां से वह वापस नहीं आई। इसके बारे में पता किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *