Canada News: पंजाब के युवक की कनाडा में मौत, कार समेत नदी में बह गया

Muskaan Dogra
2 Min Read
Canada Travel Advisory
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 17 Jun 2025

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में पंजाबी युवक की मौत हो गई है।

युवक कार समेत नदी में बहा

मिली जानकारी के मुताबिक मोगा जिले के हिम्मतपुरा गांव का 21 वर्षीय युवक नवदीप सिंह कनाडा (Canada) में अपनी कार समेत नदी में बह गया और कई दिनों से लापता है। युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Canada News: पंजाब के युवक की कनाडा में मौत, कार समेत नदी में बह गया
मृतक नवदीप सिंह की फाइल फोटो

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल

बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय नवदीप सिंह सिद्धू अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वह कुछ समय पहले ही कनाडा गया था। इस समय वह वर्क परमिट पर कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में रह रहा था।

पेड़ से बचने के चलते नदी में गिरी गाड़ी

जानकारी मुताबिक नवदीप अपने तीन साथियों के साथ गाड़ी में काम पर जा रहा था, तभी पेड़ से बचने के प्रयास में उसकी गाड़ी नदी में गिर गई। उसके तीन साथी तो सुरक्षित बच गए, लेकिन नवदीप सिंह सिद्धू का पता नहीं चल सका।

Canada News
Canada News

 

वहीं पुलिस और खोज एवं बचाव दल ने वाहन और लापता नवदीप सिंह की तलाश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। इस घटना से नवदीप सिंह का परिवार गहरे सदमे में है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *