Leap Year: क्या 1941 की तरह 2025 भी होगी तबाही? 84 साल बाद फिर आया वही कैलेंडर, ये संयोग पढ़कर दंग रह जाएंगे आप 

Daily Samvad
4 Min Read
Calendar 1941 and 2025
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Leap Year: इस साल 2025 के करीब 6 महीने बीत चुके हैं। पिछले 6 महीनों में दुनियाभर में ऐसी घटनाएं घटी है, जिसे दशकों तक भुलाना आसान नहीं होगा। इन घटनाओं ने मानवता को झकझोर के रख दिया। दुनिया भर में युद्ध के हालात बने हुए हैं। वहीं, विमान हादसे की घटनाएं घट चुकी है। वहीं, इस साल के शुरुआत में ही अमेरिका (America) के जंगलों में भीषण आग लग गई थी।

2025 और 1941 का कैलेंडर एक जैसा?

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि वर्ष 2025 का कैलेंडर 1941 (Calendar 1941) की तरह हूबहू है। उसी तरह की तारीखें और वैसे ही दिन। ऐसे तो दो अलग सालों के कैलेंडर में समानत कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन 1941 और 2025 के बीच हादसे और मामले एक जैसे ही हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

सोशल मीडिया में वायरल हो रही ये खबर सच है। यह सच है कि साल 1941 और 2025 का कैलेंडर एक जैसी है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। हर कुछ दशकों में किसी साल कै कैलेंडर पुराने साल से मेल खा सकता है। यानी सप्ताह का दिन और तारीख एक ही पड़ सकते हैं। उदाहरण के तौर पर साल 1941 और 2025 का जनवरी महीना एक जैसा ही है।

Calendar 1941
Calendar 1941

क्यों है साल 1941 और 2025 का कैलेंडर एक जैसा?

आपको बता दें कि 1941 और 2025 दोनों गैर-लीव वर्ष हैं। दोनों साल बुधवार को 1 जनवरी पड़ी है। जानकारी के मुताबिक, कैलेंडर का ऐसा चक्र आमतौर पर हर 28 साल में दोहराया जाता है क्योंकि ग्रेगोरियन कैलेंडर में सप्ताह के दिन और तारीखें इस चक्र में दोहराती हैं। इसलिए दोनों साल का कैलेंडर हूबहू वैसा ही होगा। हर महीने की तारीख और दिन समान होंगे।

साल 1941 में ये हुआ था

एक थ्योरी ये भी है की लीप ईयर (Leap Year) के पैटर्न और 7 दिनों के हफ्ते के चक्र के कारण ऐसा होता है। अब उन घटनाओं पर एक नजर डालें जो दोनों सालों में करीब एक जैसी घटी। सबसे पहले बात करते हैं साल 1941 की। दरअसल, इस साल द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War) के लिए एक अहम और निर्णायक साल था।

इस साल जर्मनी ने सोवियत संघ पर हमला किया था। जापान ने पर्ल हार्बर पर हमला किया था। वहीं, अमेरिका भी युद्ध में कूद गया था। यूरोप, अफ्रीका और एशिया में भी युद्ध का बुरा असर पड़ रहा था। गौरतलब है कि द्वितीय विश्व युद्ध में रूस और अमेरिका पूरी तरह युद्ध में सीधे सीधे इनवाल्व थे।

January 2025
January 2025

साल 2025 का हाल

वहीं, साल 2025 में एक तरफ जहां रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान पोषित आतंकियों ने भारत में पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम दिया। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के चार दिनों तक सैन्य संघर्ष चला। इसी बीच इजरायल-हमास के बीच जैसे-तैसे सीजफायर हुई ही थी कि इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया। यूरोप से लेकर मिडिल ईस्ट तक, युद्ध की चपेट में है।

एक तरफ जहां रूस-यूक्रेन से लड़ रहा है। वहीं, इजरायल-हमास, इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका पूरी तरह इनवाल्व है। इस साल हर बीते समय के साथ दुनिया विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है। लोगों को डर है कि कहीं वाकई साल 1941 की तरह इस साल भी पूरी दुनिया युद्ध की चपेट में न आ जाए।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *