Ludhiana By Election: भारी बहुमत से जीतेंगे AAP के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा- मोहिंदर भगत

Daily Samvad
2 Min Read
Mohinder Bhagat Cabinet Minister Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना। Ludhiana By Election: लुधियाना पश्चिम (Ludhiana West) में आज हुए विधानसभा उप चुनाव के लिए आज मतदान का कार्य शांति पूर्वक संपन्न हो गया। इसके पश्चात पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने कहा कि चुनाव दौरान लोगों के रुझान को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस उप चुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे।

आम आदमी पार्टी की ही जीत होगी

केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) कहा कि हमने चुनाव से पहले लोगों के साथ सारगर्भित बैठकें कर लोगों का रुझान जानने की कोशिश की थी जिसके आधार पर हम कह सकते हैं कि जालंधर उप चुनाव की तरह इस उप चुनाव में भी आम आदमी पार्टी की ही जीत होगी।

SANJEEV ARORA
SANJEEV ARORA

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

श्री भगत ने कहा कि 2022 में जिस तरह पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी ने भारी बहुमत से सरकार बनाई है। उसी तरह 2027 में भी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में जो उन्नति तथा प्रगति पंजाब ने की है वह किसी से छिपी नहीं।

Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party

2027 का चुनाव जीतेंगे

हमें पूर्ण विश्वास है हम लुधियाना पश्चिम का उपचुनाव तो जीतेंगे ही 2027 में एक बार फिर से प्रदेश में आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विकास हमारा मुद्दा नहीं है यह हमारी पार्टी की विचारधारा है। प्रदेश सरकार ने जनहित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित किया है जिससे पंजाब का हर नागरिक उत्साहित है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *