Ludhiana By Poll: लुधियाना उपचुनाव के लिए मतदान जारी, वेस्ट हलका सील, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

Daily Samvad
3 Min Read
Ludhiana By Poll
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Ludhiana By Poll: पंजाब (Punjab) में आज एक विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। लुधियाना (Ludhiana) में वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव (By Poll) के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु (Bharat Bhushan Ashu) ने मालवा स्कूल में वोट डाला।

नतीजे 23 जून को घोषित किए जाएंगे

वहीं, भाजपा (BJP) के उम्मीदवार जीवन गुप्ता (Jeewan Gupta) जैन स्कूल में तो आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) परिवार के साथ गुरु नानक पब्लिक स्कूल में वोट करने पहुंचे। इस सीट पर कुल 1,75,469 मतदाता हैं, जिनके लिए 194 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नतीजे 23 जून को घोषित किए जाएंगे।

Bharat Bhushan Ashu Congress
Bharat Bhushan Ashu Congress

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

आपको बता दें कि यह सीट करीब 4 महीने पहले आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से हुई मौत के बाद खाली हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि AAP ने इस सीट पर अपने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने आशु, AAP से संजीव अरोड़ा

लुधियाना (Ludhiana) की इस सीट से AAP ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा पर दांव खेला है। नाम की घोषणा के साथ ही अरोड़ा विकास कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाने लगे। कारोबारी होने के कारण वह उद्योगपतियों को रिझाते हुए भी नजर आए।

Ludhiana By Poll News
Ludhiana By Poll News

वहीं, कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट से आशु 2 बार विधायक रह चुके हैं। उनका इस हलके में काफी अच्छा प्रभाव था, लेकिन 2022 में AAP की लहर के आगे वह टिक नहीं पाए थे।

SAD से एडवोकेट घुम्मन प्रत्याशी

शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने यहां से अपनी साख बचाने के लिए एडवोकेट परउपकार सिंह घुम्मन को उम्मीदवार बनाया है। घुम्मन पेशे से वकील हैं। उन्होंने बच्ची दिलरोज का चर्चित केस लड़ा था और दिलरोज को जिंदा रेत में दफन करने वाली महिला को अदालत में फांसी की सजा दिलवाई थी। यह केस अब हाईकोर्ट में पहुंच चुका है।

Ludhiana By Poll News Update
Ludhiana By Poll News Update

भाजपा को जीवन गुप्ता से आस

उधर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में जीवन गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। जीवन गुप्ता दो बार प्रदेश भाजपा के महा सचिव रह चुके हैं। वह कार एसेसरीज और कार कारोबार के डीलर हैं। गुप्ता की बैकग्राउंड आरएसएस से है। उन्हें राजनीतिक में करीब 35 वर्ष हो चुके है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *