Punjab Weather: पंजाब के 16 जिलों में अलर्ट जारी, आंधी और बारिश की चेतावनी

Daily Samvad
2 Min Read
Rain Alert In Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद.चंडीगढ़। Punjab Weather: मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब (Punjab)में आज बारिश होगी। बारिश को लेकर 16 जिलों में यलो अलर्ट (Rail Alert) जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कई हिस्सों में पहुंच चुका है।

मानसून पंजाब में प्रवेश

अगर मानसून की यही रफ्तार रही तो अनुमान है कि आज ये पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में दाखिल हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक मानसून पंजाब में प्रवेश के लिए अनुकूल है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

पंजाब के कई जिलों में रात रुक-रुक कर बारिश हुई है। जिसके बाद सुबह दिन सुहावना रहा। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40.2°C रिकॉर्ड किया गया। जबकि अमृतसर में 37.6°C, लुधियाना में 34.8°C, पटियाला में 35°C और पटियाला में 32.3°C तापमान दर्ज किया गया।

आज बारिश का यलो अलर्ट

पंजाब में आज बारिश को लेकर 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, मानसा और बरनाला में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Punjab Weather
Punjab Weather

बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के लिए खास चेतावनी जारी की है। 26 जून तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 22 जून को चंडीगढ़ और उत्तर हरियाणा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। गरज-चमक और तेज हवाओं (30–40 किमी/घंटा) के साथ बारिश होने की आशंका है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *