Chardham Yatra: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, यमुनोत्री में लैंडस्लाइड; मलबे में कई दबे

Muskan Dogra
1 Min Read
Chardham Yatra Yamunotri Uttarakhand landslide News

डेली संवाद, उत्तरकाशी। Chardham Yatra News: उत्तराखंड (Uttarakhand) में बड़ा हादसा हुआ है। खबर है कि उत्तरकाशी (Uttarkashi) में लैंडस्लाइड (Landslide) के कारण कई लोग मलबे में दब गए है। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई है।

नौ कैंची के पास अचानक भूस्खलन

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी (Uttarkashi) में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास अचानक भूस्खलन (Landslide) हो गया है। हादसे में कई यात्री मलबे की चपेट में आ गए हैं। जिनमें से कुछ के मलबे के नीचे दबे होने की सूचना मिली है।

राहत व बचाव कार्य जारी

वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। राहत व बचाव कार्य के लिए टीमें पूरी तैयारी के साथ घटनास्थल की ओर बढ़ रही हैं।

वहीं घटना के कारण यात्रा मार्ग पर फिलहाल अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।











728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *