Punjab Weather Update: पंजाब के मौसम पर बड़ा अपडेट, जानिए आज कहां होगी बारिश

Muskan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon) ने गति पकड़ ली है और अब यह देश के अधिकांश भागों में पहुँच चुका है। इसी को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

पंजाब में मानसून की दस्तक

मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब (Punjab) और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा। वहीं पंजाब में मानसून ने दस्तक दे दी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

मौसम विभाग ने बताया कि 24 जून तक मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों, पूरे लद्दाख और कश्मीर, जम्मू के अधिकांश भागों और पंजाब के कुछ भागों की ओर बढ़ रहा है।

weather update
weather update

अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर के शेष भागों, राजस्थान और पंजाब के कुछ अन्य भागों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ भागों तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

23 से 28 जून तक बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 23 से 28 जून तक पंजाब, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।











728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *