Punjab News: पंजाब के मंत्रीमंडल में फेरबदल जल्द, CM मान ने गर्वनर से की मुलाकात, संजीव अरोड़ा बनेंगे मंत्री

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab CM Bhagwant Mann Meeting With Governor
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: Punjab CM Bhagwant Mann Meeting With Governor – लुधियाना उप चुनाव (Ludhiana by Election) में जीत के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार में फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। पंजाब (Punjab) में एक बार फिर से बड़ा सियासी बदलाव होने जा रहा है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया (Governor Gulab Chand Kataria) से मुलाकात की।

दो दिनों में मंत्रिमंडल में फेरबदल

राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने साफ किया कि आने वाले 3-4 दिनों में मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल के सामने चंडीगढ़ में AAP को कार्यालय के लिए जगह देने की मांग भी रखी। सीएम ने कहा कि पार्टी ने सभी नियम पूरे कर लिए हैं और वे इसे लेकर गवर्नर को लिखित में जानकारी दे चुके हैं। जल्द ही चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का अपना कार्यालय होगा।

Bhagwant Singh Mann CM Punjab
Bhagwant Singh Mann CM Punjab

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट कहा कि आने वाले 2-4 दिनों में कैबिनेट में विस्तार की तैयारी है। उन्होंने कहा- लोगों के मैनडेट का सतकार करना बनता है। 2022 में हम लुधियाना वेस्ट में तकरीबन 7 हजार वोटों से जीते थे और अब 12 हजार के करीब वोटों से जीते हैं। ऐसे में अब संजीव अरोड़ा को राजभवन की सीढ़ियों पर चढ़ाया जाएगा।

AAP Sanjeev Arora
AAP Sanjeev Arora

संजीव अरोड़ा बनेंगे मंत्री

आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में संजीव अरोड़ा की जीत के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलें तेज हो गई थी। संजीव अरोड़ा वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं, लेकिन अब विधायक चुने जाने के बाद उन्हें मंत्री बनाया जा रहा है। सीएम मान ने कहा कि कल वे दिल्ली जा रहे हैं और वापस आने के बाद कैबिनेट में उन्हें जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

वहीं, सूत्रों का कहना है कि मंत्रीमंडल में दो पद खाली हैं। ऐसे में संजीव अरोड़ा के साथ-साथ एक और विधायक को भी शपथ दिलाई जा सकती है। इनमें मालवा क्षेत्र से एक महिला विधायक और एक दूसरी बार जीतकर आए युवा विधायक के नाम की अटकलें चल रही हैं। पार्टी की रणनीति इस फेरबदल के जरिए क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की है।

Bhagwant-Mann-Meeting-scaled-1
Bhagwant-Mann-Meeting-scaled-1

तीन साल में सातवां मंत्रिमंडल फेरबदल

वहीं, माझा क्षेत्र से एक पुराने विधायक की संभावित वापसी को लेकर भी चर्चाएं गर्म हैं। पार्टी हाईकमान उन विधायकों की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों की निगरानी कर रहा है, जिन्हें विचाराधीन की श्रेणी में रखा गया है। आपको बता दें कि भगवंत मान के नेतृत्व में यह तीन साल के कार्यकाल का सातवां मंत्रिमंडल फेरबदल होगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *