Punjab News: अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, जांच में शामिल हुए पूर्व डीजीपी; हुआ बड़ा खुलासा

Muskaan Dogra
2 Min Read
Bikram Singh Majithia Arrested
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: नशा तस्करी और आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majathia) की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।

पूर्व डीजीपी की एंट्री

दरअसल इस मामले में अब पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चटोपाध्याय की एंट्री हो गई हैं। उन्होंने मीडिया से दावा किया है कि बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) के नशा तस्करों से संबंध है और उनके पास इसके पूरे सबूत है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह आज बयान दर्ज करवाने नहीं आए थे। जबकि विजिलेंस को केस पूरा बैकग्राउंड बताने आया था। करीब एक घंटा विजिलेंस अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व डीजीपी ने कहा कि हमने 2021 में जब बिक्रम मजीठिया पर पर्चा दर्ज किया था। उस समय भी हमारे पास पुख्ता सबूत थे। इस समय भी सबूत है।

पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चटोपाध्याय
पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चटोपाध्याय

2012 -13 में मजीठिया के खिलाफ थे सबूत

उन्होंने कहा कि 2012 -13 में मजीठिया के खिलाफ सबूत थे। लेकिन उस समय अकाली दल भाजपा की सरकार थी। उस समय मजीठिया मंत्री थे। ऐसे में कुछ नहीं हुआ। हालांकि उन्होंने कहा कि मजीठिया ड्रग तस्करों से संबंध है।

नया केस दर्ज करने की तैयारी

इस बीच मजीठिया के खिलाफ एक नया केस दर्ज करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। जांच टीम ने आरोप लगाया है कि मजीठिया ने अधिकारियों को धमकाया, धक्कामुक्की की, सबूत मिटाने की साजिश रची, और अपने समर्थकों को हमले के लिए उकसाया।

bikram singh majithia House Raid
bikram singh majithia House Raid
[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *