Punjab News: बर्खास्त DSP गुरशेर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने दर्ज की FIR

Muskaan Dogra
2 Min Read
DSP Gursher Singh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब पुलिस (Punjab Police) के बर्खास्त DSP गुरशेर सिंह (DSP Gursher Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि डीएसपी गुरशेर सिंह और उसकी मां सुखवंत कौर पर विजिलेंस ने केस दर्ज किया है।

आय से अधिक संपत्ति को लेकर केस दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह संधू और उनकी मां के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर केस दर्ज किया है। यह केस मोहाली (Mohali) की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

मुकदमा उनके 3 साल के रिकॉर्ड के हिसाब से किया गया है। इस रिकॉर्ड में पाया गया है कि पिछले 3 साल में उन्हें नौकरी के दौरान 26 लाख रुपए की सैलरी मिली थी जबकि खर्चा 2.59 करोड रुपए का था। इसी रिकॉर्ड के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से मुकदमा दर्ज करने के बाद अब गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। विजिलेंस के मुताबिक, 1 अप्रैल 2021 को डीएसपी और उसके पारिवारिक सदस्यों के खातों में कुल 3,00,903.98 रुपए जमा थे, जबकि 3,17,415 रुपए का लोन था। फर्म के बैंक बैलेंस स्टेटमेंट के अनुसार, इस अवधि की शुरुआत में कुल 9,67,33,700.06 रुपए की आय का पता चला।

Vigilance Bureau
Vigilance Bureau

31 मार्च 2024 तक की गई जांच में यह सामने आया कि उनकी 2,47,50,000 रुपए की अचल संपत्ति और अन्य साधन थे। उनका बैंक बैलेंस 83,88,429.08 रुपए था। बर्खास्त डीएसपी और उसके पारिवारिक सदस्यों ने बैंक से 25,17,415 रुपए का लोन लिया था। इसके अलावा, परिवार ने 1,81,35,270.77 रुपए की राशि कंपनी, फर्म और सोसाइटियों में जमा करवाई।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *