Weather Update: उत्तराखंड में फिर फटा बादल, चारधाम हाईवे ध्वस्त, कई लोग मलबे में बह गए

Daily Samvad
3 Min Read
Weather Uttarakhand News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गढ़वाल (उत्तराखंड)। Weather Update: Weather Monsoon Rainfall Alert Latest Update – पहाड़ी राज्यों में मानसून (Monsoon) ने कहर बरपा रखा है। उत्तराखंड (Uttarakhand) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)  में बादल फटने से तबाही मची हुई है। उत्तराखंड में बादल फटने से कई लोग बह गए। इसमें अभी भी 9 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

उत्तराखंड (Uttarakhand) के पर्वतीय जिलों में शनिवार रात से मूसलाधार वर्षा चल रही है। उत्तरकाशी (Uttarkashi) जनपद में जहां बादल फटने से एक होटल के निर्माण कार्य में लगे नौ मजदूर लापता हैं। वहीं यमुनोत्री हाइवे 10 मीटर वॉशआउट हुआ है। इधर, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में स्थित बद्रीनाथ और केदारनाथ क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण मंदाकिनी और अलकनंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है।

Chardham Yatra Yamunotri Uttarakhand landslide News
Chardham Yatra Yamunotri Uttarakhand landslide News

नंदप्रयाग में हाइवे बंद

दोनों जनपदों में पुलिस नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की अपील कर रही है और तीर्थ यात्रियों व अन्य लोगों को नदी किनारे जाने से भी रोकने की अपील की है। चमोली जिले में वर्षा से कई जगह हाइवे पर मलबा और भूस्खलन आने से मार्ग बाधित हुए हैं। मलबा आने से कमेडा नंदप्रयाग में हाइवे बंद है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

जानकारी के अनुसार यमुनोत्री हाइवे पर पालीगाड़ से 4 किलोमीटर आगे सिलाई बैंड के पास रात करीब 3 बजे बादल फटने की घटना हुई। इससे पानी के तेज बहाव में नौ मजदूरों के लापता होने की सूचना है। साथ ही करीब 10 मीटर यमुनोत्री हाइवे बह गया है।

Weather Uttarakhand
Weather Uttarakhand

कैम्प में करीब 19 मजदूर थे

जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने बताया कि सिलाई बैंड के पास एक होटल निर्माणाधीन है, जिसके मजदूर नजदीक कैंप में निवास कर रहे थे। कैम्प में करीब 19 मजदूर थे, जिसमें 9 मजदूर लापता हैं। वहीं, भारी मलबा आने से सिलाई बैंड के पास करीब 10 मीटर नेशनल हाइवे का हिस्सा भी वाश आउट हुआ है, जिसके पुनर्निर्माण में समय लग सकता है।

हादसे में लापता

  • दूजे लाल (55)
  • केवल थापा (43)
  • रोशन चौधरी (40)
  • विमला धामी(36)
  • मनीष धामी(40)
  • कालूराम चौधरी (55)
  • बाबी(38)
  • प्रिंस(20)
  • छोटू(22)
Uttarakhand Landslide News
Uttarakhand Landslide News

मलबा और पत्थर आने से रास्ते बाधित

रुद्रप्रयाग जनपद व जनपद पौड़ी की सीमा से होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोबगड़ के पास मलबा-पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित चल रहा है। सम्बन्धित कार्यदाई संस्था के स्तर से मार्ग को खोले जाने के प्रयास जारी हैं।

जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस के साथ उचित समन्वय स्थापित करते हुए इस क्षेत्र में वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ही रोका गया है और मौके पर आवश्यक पुलिस बल मौजूद है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *