डेली संवाद, शिमला। Building Collapsed: देश में इस पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। वहीं हिमाचल की राजधानी शिमला (Shimla) में बीती रात से ही जमकर बारिश हो रही है और बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है।
मिट्टी में मिला 5 मंजिला इमारत
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह ही शिमला (Shimla) के भट्टाकुफर माठू कॉलोनी में एक 5 मंजिला इमारत मिट्टी में मिल गया गई। बताया जा रहा है कि इस इमारत को पहले ही बीती रात को ही खाली करवा दिया गया था।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
बताया जा रहा है कि फोरलेन निर्माण के चलते इमारत के नीचे बड़ी-बड़ी दरारें आई थी और आज सुबह ही यह भवन गिर गया वहीं, इसके साथ लगते दूसरे भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है। जिसके चलते लोग डर-डर के जीने को मजबूर हैं। लोग अपने घरों को खाली कर रहे है।
शिमला भट्टाकुफर माठू कॉलोनी में बहुमंजिला इमारत गिरी। pic.twitter.com/nmWQFvlgPw
— Chandan Singh Rajput (@imchandansinghs) June 30, 2025
वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यहां पर इसके नीचे फोरलेन का निर्माण हो रहा है और फोरले के चलते ही यह भवन गिरा है। बताया जा रहा है कि फोरलेन निर्माण के चलते भवन के नीचे बड़ी-बड़ी दरारें आई थी और आज सुबह ही यह भवन गिर गया।