Punjab News: अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Muskaan Dogra
2 Min Read
अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस हिरासत में सुखबीर बादल

मिली जानकारी के मुताबिक सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majathia) से मिलने मोहाली (Mohali) पहुंचे थे, लेकिन रास्ते में पंजाब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। इस दौरान कई कई अन्य वरिष्ठ अकाली नेता भी उनके साथ हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

हिरासत के दौरान सुखबीर बादल और पुलिस के बीच बहस भी देखने को मिली। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान मीडिया को भी कोर्ट परिसर से दूर रखा गया और किसी को भी भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

कोर्ट के बाहर माहौल तनावपूर्ण

सुखबीर बादल को पंजाब पुलिस की बस में बिठाया गया। उनके साथ बंटी रोमाना और सिकंदर सिंह मलूका भी हैं। बता दे कि विजिलेंस की टीम बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर मोहाली कोर्ट पहुंची है। वहीं इस दौरान कोर्ट के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *