Rahul Gandhi: सैनेटरी पैड पर राहुल गांधी की फोटो पर मचा सियासी बवाल

Daily Samvad
2 Min Read
Rahul Gandhi

डेली संवाद, पटना। Rahul Gandhi: Bihar Election News- राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की फोटो लगी सैनेटरी पैड को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) से पहले कांग्रेस (Congress) बिहार में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड (Sanitary Pads) बांटने का फैसला किया। इस सेनेटरी पैड के कवर पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का फोटो लगा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की फोटो लगे इस सैनेटरी पैड (Sanitary Pads) पर लिखा है, ‘माई-बहिन मान योजना, जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान राशि- 2500 रुपए महीना। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘बिहार में महिलाओं के लिए हमने विशेष तैयारी की है।

Rahul Gandhi Congress
Rahul Gandhi Congress

महिलाओं का अपमान – भाजपा

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 5 लाख महिलाओं को घर-घर जाकर सेनेटरी पैड दिया जाएगा।’ भाजपा (BJP) ने इसे बिहार की महिलाओं का अपमान बताया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि ये जानबूझकर की गई घिनौनी हरकत है। बिहार की महिलाएं गरीब हो सकती हैं, लेकिन उनका स्वाभिमान नहीं मरा है।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *