Holiday News: पंजाब में क्या कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज? पढ़ें सरकार का आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Holiday News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Holiday News: देश में मुहर्रम 6 या 7 जुलाई को मनाया जाएगा, इस प्रश्न का जवाब अब आ गया है। जी हां, इसका जवाब चांद दिखाई देने पर निर्भर था। मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है और इस्लामी नए साल की शुरुआत है। यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, खासकर शिया मुसलमानों के लिए।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

मुहर्रम की छुट्टियां चांद दिखने पर निर्भर करती हैं और अगर चांद नहीं दिखता है तो महीने को एक दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है। महर्रम के दिन सरकारी छुट्टी की घोषणा होती है। इस का सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Holiday News
Holiday News

छुट्टी को लेकर यह फैसला

गर्मियों की छुट्टियों के बाद पंजाब भर में स्कूल खुल गए हैं। वहीं इसी बीच पंजाब के स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में 7 जुलाई की छुट्टी को लेकर संशय बना हुआ है। आपको बता दें कि मुहर्रम के चलते छुट्टी घोषित की गई है पर ये छुट्टी चांद दिखने के आधार पर 6 या 7 जुलाई को पड़ेगी। आपको बता दें कि अगर 6 जुलाई को चांद नहीं दिखता तो 7 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

DC Himanshu Aggarwal
DC Himanshu Aggarwal

डीसी के आदेश का इंतजार

आपको बता दें कि पंजाब में मुहर्रम (Muharram 2025) पर आरक्षित अवकाश रखा गया है और अगर चांद सोमवार 7 जुलाई को दिखता है तो जिलों के DC के आदेशों के बाद 7 जुलाई को छुट्टी घोषित की जा सकती है। इसे लेकर जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल के फैसले का इंतजार बाकी है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *