Jalandhar News: एक साल से पार्टी के वफादार सिपाही के रुप में कर रहे हैं काम – जगदीश समराय

Daily Samvad
2 Min Read
Jagdish Samrai AAP Jalandhar
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 07 Jul 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पिछले एक साल से आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होकर एक वफादार पार्टी वर्कर की भूमिका निभा रहे पूर्व डायरेक्टर पंजाब स्टेट सीड्स कारपोरेशन पंजाब सरकार और पूर्व पार्षद जगदीश समराय ने आज प्रैस वार्ता दौरान बताया कि मैं और मेरी पत्नी आशा रानी समराय वार्ड नं 61 के इंचार्ज को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए 1 साल हो गया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

हमने आम आदमी पार्टी के प्रति पूरी वफादारी, ईमानदारी पूरी तन देही के साथ कार्य कर रहे हैं और पार्टी की तरफ से लगाई हर ड्यूटी को पूरे समर्पण के साथ निभाया है फिर वह चाहे जालंधर वेस्ट के उपचुनाव, होशियारपुर के चब्बेवाल विधानसभा के उपचुनाव हो यां हरियाणा विधानसभा में नीलोखेड़ी विधानसभा के साथ साथ दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी द्वारा लगाई हर जिम्मेदारी और ड्यूटी को बाखूबी निभाया है।

Jalandhar News: एक साल से पार्टी के वफादार सिपाही के रुप में कर रहे हैं काम - जगदीश समराय

पंजाबियों के उत्थान के काम

वहीं अभी ताजा ताजा हुए लुधियाना पश्चिमी के उप चुनाव में पार्टी द्वारा सौंपी जिम्मेदारी को पूरी तन देही के साथ निभाया है। पंजाब (Punjab) सरकार की ओर से पंजाबियों के उत्थान के लिए शुरू किए गए कार्यक्रमों जैसे कि नशा मुक्ति प्रोग्राम, शिक्षा क्रांति प्रोग्राम, योगा पाठशाला, कर्ज माफी प्रोग्राम्स, और सामाजिक सुरक्षा प्रोग्राम के तहत बुढ़ापा पेंशन लगवाया।

लोगों की सेवा की

विधवा पेंशन, अंगहीन पेंशन, दिव्यांग और सभी स्कीम पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम, शगुन स्कीम के कार्यक्रमों के कैंप अपने वार्ड में लगाते रहते हैं ताकि पंजाब सरकार की ओर से जितनी भी सरकारी योजनाएं चल रही है, हम प्रयास करते हैं कि उनका पूरा लाभ आम जनता को प्राप्त हो।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *