डेली संवाद, गुजरात। Gujarat Bridge Collapsed: गुजरात (Gujarat) से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गुजरात में पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया है जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है।
45 साल पुराना पुल टूटा
मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात (Gujarat) के वडोदरा (Vadodara) में महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना पुल टूट गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ब्रिज से गाड़ियां गुजर रही थीं। पुल टूटने पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा कुल पांच गाड़ियां नदी में गिर गए।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित
वहीं एक टेंकर टूटे सिरे पर फंस गया। इस हादसे में अभी तक 9 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है बकि कई अन्य लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। वहीं इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए है जिनको ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना गंभीरा ब्रिज बीच से टूट गया।
इस हादसे में कई वाहन नदी में गिर गए, जिसके चलते कुछ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई व कई लोग घायल हैं।
कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना है कि वे… pic.twitter.com/4uZxnZDXE9
— Congress (@INCIndia) July 9, 2025
बचाव कार्य शुरू
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अन्य बचाव दल भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।






