Bus Strike: पंजाब में आज से 3 दिन नहीं चलेंगी सरकारी बसें, कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल

Muskaan Dogra
1 Min Read
PRTC Buses
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bus Strike: पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के ठेका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज से 11 जुलाई तक सरकार के खिलाफ हड़ताल शुरू कर दी है।

लोगों को मुश्किलों का करना पड़ेगा सामना

इस हड़ताल के बाद पंजाब (Punjab) के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना पड़ेगा। बता दे कि पंजाब के ठेका कर्मचारियों ने 9, 10 और 11 जुलाई को हड़ताल की घोषणा की थी। कर्मचारियों ने बठिंडा बस स्टैंड पर अपनी बसें रोककर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

इसी के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। वहीं दूसरी तरफ हड़ताल के चलते प्राइवेट बस ऑपरेटरों की मांग बढ़ गई है और यात्रियों को हरियाणा रोडवेज और हिमाचल की बसों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *