Weather Rainfall Update: उत्तराखंड में फिर फटा बादल, बह गए गांव, वाराणसी में गंगा उफान पर, सभी घाट डूबे

Daily Samvad
2 Min Read
Uttarakhand Flood News Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Rainfall Update News: देश के कई राज्यों में मूसलधारा बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पहाड़ी राज्यों में लैंड स्लाइड (Land Slide) और बादल फटने की घटना से कई लोगों के मौत हुई है। उत्तराखंड (Uttarakhand) में मानसून (Monsoon) जमकर बरस रहा है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली (Chamoli) जिले के नंदप्रयाग (Nandpryag) घाट के पास मुख गांव में बादल फटने से तबाही मच गई। SDRF ने बताया कि जनहानि की सूचना नहीं है। सर्च जारी है। अगले चार दिन राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

Uttarakhand Landslide News
Uttarakhand Landslide News

मध्य प्रदेश में बाढ़

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मंडला, डिंडौरी, श्योपुर, शहडोल, उमरिया जिले बाढ़ की चपेट में हैं। नर्मदा और दूसरी नदियां उफान पर हैं। छतरपुर के बान सुजारा डैम के 12 गेट खोले गए, दमोह में सतधरू-साजली बांध के 3-3 गेट खोले घए। जबलपुर में बरगी डैम के 17 गेट खोले गए।

Heavy Rainfall In Madhya Pradesh
Heavy Rainfall In Madhya Pradesh

वाराणसी के घाट में गंगा में डूबे

उत्तर प्रदेश (UP ) में वाराणसी (Varanasi) में गंगा का जलस्तर 62.58 मीटर पहुंचा है। वॉर्निंग लेवल 70.26 है। 20 से ज्यादा घाट नदी में डूबे हैं। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती का स्थान बदला गया है। असी घाट पर भी आरती स्थल पर गंगा का पानी पहुंचा है।

Heavy Rainfall Alert
Heavy Rainfall Alert

राजस्थान में जोरदार बारिश

राजस्थान (Rajasthan) में मानसून इस साल जमकर मेहरबान है। अब तक सामान्य से करीब 121 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। सामान्य रूप से एवरेज 84mm बारिश होनी चाहिए थी, 186mm दर्ज की गई है। बुधवार को भी मौसम विभाग ने 25 जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *