Punjab By Election News: पंजाब में उप चुनाव का ऐलान, शैड्यूल के साथ तारीख जारी, जाने कहां होंगे By Election

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab By Election News

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab By Election News Update: पंजाब में उप चुनाव (Punjab by Election) का ऐलान हो गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 15. 10. 2024 को हुये ग्राम पंचायतों के आम चुनाव के बाद, इस समय अलग-अलग जिलों में सरपंचों के 90 पद और पंचों के 1771 पद खाली हैं। इन खाली पदों को भरने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने उप-चुनाव का शैड्यूल घोषित किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

इस शैड्यूल के अनुसार पंजाब (Punjab) के अलग अलग पंचायतों में नामांकन 14. 07. 2025 ( सोमवार) से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सम्बन्धित रिटर्निंग अफसरों के दफ़्तरों में दाखि़ल किये जा सकेंगे। नामांकन दाखि़ल करने की आखिरी तारीख़ 17. 7. 2025 (वीरवार) दोपहर 3 बजे तक होगी। नामांकनों की जांच 18. 07. 2025 (शुक्रवार) को की जायेगी और उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख़ 19. 07. 2025 (शाम 3 बजे तक) होगी।

Cibin C Punjab Election News
Cibin C Punjab Election News

वोटिंग उसी दिन होगी

वोटिंग 27. 07. 2025 (रविवार) को सुबह 8.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक बैलट पेपरों के प्रयोग के द्वारा होगा। अपडेट की वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशन 23. 05. 2025 को सम्बन्धित ज़िला चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रकाशित किया गया था। वोटों पड़ने के बाद इसकी गिनती उसी दिन पोलिंग स्टेशन पर ही की जायेगी।

सरपंच के पदों के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के लिए सूचित ख़र्च सीमा 40,000/- रुपए है, जबकि पंच के लिए ख़र्च सीमा 30,000/- रुपए निर्धारित की गई है। आयोग ने इन चुनाव को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए सभी लॉजिस्टिक प्रबंध किये हैं।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *