Jalandhar News: भाजपा नेताओं ने जालंधर में CM भगवंत मान के खिलाफ धरना दिया, पुतला फूंका

Daily Samvad
3 Min Read
BJP Leader Protest in Jalandhar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में भाजपा नेताओं ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि भगवंत मान हर फ्रंट पर फेल होने की बौखलाहट में अपनी मर्यादा भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की बयानबाजी से स्पष्ट होता है कि वे अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम को लंदन कार्निवाल के आयोजकों ने लगाई 22 लाख रुपए की चपत!

भाजपा (BJP) के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने वाले भगवंत मान का दिमागी संतुलन खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, जबकि भगवंत मान अपनी बयानबाजी से देश और राज्य को बदनाम कर रहे हैं।

मोदी को बदनाम कर रही है AAP

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि भारत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में नाम रोशन किया है, जबकि भगवंत मान ने बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान को अपनी बयानबाजी पर शर्म आनी चाहिए।

MANORANJAN-KALIA
MANORANJAN-KALIA

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि भगवंत मान की बयानबाजी से स्पष्ट होता है कि वे अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भगवंत मान की बयानबाजी की कड़ी निंदा करती है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।

Sushil Rinku BJP Punjab
Sushil Rinku BJP Punjab

ये नेता मौजूद थे

इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद, रवि महेंद्रू, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, अश्विनी भंडारी, दविंदर भारद्वाज, दर्शन लाल भगत, योगेश मल्होत्रा, मनोज अग्रवाल ,पार्षद राजीव ढींगरा ,पार्षद पति अमित सिंह संधा, पार्षद कुंवर सरताज मौजूद थे।

BJP Leader Protest in Jalandhar
BJP Leader Protest in Jalandhar

इसके अलावा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मनजीत सिंह टीटू, पार्षद अजय बबल, पार्षद कृष्णा मेनिया, रविंद्र धीर, अश्वनी ढड, जॉर्ज सागर,अजय जोशी, विपन सभरवाल, सनी शर्मा, जिला सचिव अमित भाटिया, मंडल अध्यक्ष मनीष बल, सुनील चोपड़ा, प्रमोद कश्यप, अजमेर सिंह बादल, मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा, अजय ठाकुर, शालू कुमारी, दीपाली बगड़िया, किशन लाल शर्मा, क्षितिज ढल, ऋषि बहल, राजन शर्मा नितिन बहरोल नीरज गुप्ता, अर्जुन सिंह हैप्पी, गौरव राय, ललित बब्बू,व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *